Wednesday, June 16, 2021

आप अमेरिका के बारे में यह 10 बातें जरूर जानने चाहिए ।

 दुनिया के हर कोने से लोग नौकरी करने, बिजनेस करने या फिर पढ़ाई करने के लिए अमेरिका जरूर जाना चाहते हैं. यह देश कई कारणों से दुनिया का नंबर वन देश भी कहलाता है. लेकिन आप इस देश के बारे में ये 10 बातें शायद ही जानते होंगे...

1. अमेरिका में रहने वाले 7 फीसदी लोगों का यह दावा करते हैं कि वे कभी नहाए नहीं हैं. 

2. इस देश में हर आठ में से एक व्यक्ति मैक्डोनल्ड में नौकरी करता है. खासकर के यहां के युवाओं की नौकरी का बड़ा जरिया यही है.

3. अमेरिका में रहने वाला एक व्यक्ति केन्या में रहने वाले 32 व्यक्तियों के बराबर संसाधनों का उपयोग करता है. अमेरिका और दूसरे विकासशील देशों के लोगों के लाइफस्टाइल में काफी फर्क है.

4. ऐसा माना जाता है कि अमेरिका में सबसे पहले एक काले व्यक्ति को गुलाम रखा था.

5. 1867 में अमेरिका ने रूस से $7.2 मिलियन डॉलर में अलास्का को खरीदा था. रूस को डर था कि अगर ब्रिटेन के साथ युद्ध होता है तो वो इस पर कब्जा कर लेंगे.

6. ऐसा कई बार कहा गया है कि यूएस के खजाने से ज्यादा संपत्ति एप्पल कंपनी के पास है.

7. नाबालिगों के लिए यहां स्मोकिंग करना अपराध नहीं है. हां, वो उसे खरीद नहीं सकते हैं.

8. करीब 20 मिलियन अमेरिकन मोबाइल होम्स (यानी चलते-फिरते) घरों में रहते हैं.

9. 1836 तक यहां क्रिसमस सेलिब्रेट करना गैरकानूनी था. इसे pagan holiday माना जाता था.

10. 1893 में अमेरिका के नाम को बदलने के लिए संशोधन की मांग की गई थी. इसका नाम बदलकर 'यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ द अर्थ' किया जाना था.

Friday, June 11, 2021

Elon musk hindi

 स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) का एक ट्वीट क्रिप्टोकरेंसीज की दुनिया में तहलका मचाने के लिए काफी है। पिछले एक हफ्ते से तो उनके 'कभी हां कभी ना' वाले ट्वीट्स ने खासकर बिटकॉइन (Bitcoin) की आफत निकाल रखी है। बिटकॉइन की कीमत 40,000 डॉलर से भी कम चली गई है जो फरवरी के बाद इसकी सबसे कम कीमत है।

मस्क ने Dogue मैगजीन की एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें एक डॉग को लाल स्वेटर पहने दिखाया गया था। इससे Dogecoin की कीमत में काफी उछाल आई थी। मस्क ने Dogecoin के सपोर्ट में फरवरी में कई ट्वीट किए थे। इससे Dogecoin की कीमत में काफी तेजी आई। लेकिन हाल में मदर्स डे (Mother's Day) के मौके पर उनके एक बयान से Dogecoin की कीमत में भारी गिरावट आई।

ट्विटर पर 4.45 करोड़ फॉलोअर्स
सवाल उठता है कि दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस एलन मस्क की शख्सियत में ऐसा क्या है कि उनके एक ट्वीट से क्रिप्टोकरेंसीज की दुनिया हिल जाती है। इसकी एक वजह यह है कि वह दो इंडस्ट्रियल पावरहाउस को कंट्रोल करते हैं जो क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन को चूज कर सकते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर मस्क की भारी फैन फॉलोइंग है। इस कारण वह क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू के बारे में ओपिनियन को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। मस्क अपनी बात कहने के लिए ट्विटर का ही सहारा लेते हैं और इस प्लेटफॉर्म पर उनके 4.45 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
बिटकॉइन पर कभी हां कभी ना


Coinbase के आंकड़ों के मुताबिक सुबह साढ़े 11 बजे बिटकॉइन की कीमत 38,570.90 पर आ गई थी। यह 21 फरवरी के बाद इसकी सबसे कम कीमत है। पिछले महीने बिटकॉइन की कीमत 64,895 डॉलर के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। मस्क की कंपनी टेस्ला ने फरवरी में बिटकॉइन में 1.5 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। इसके बाद बिटकॉइन की कीमत में रेकॉर्ड उछाल आई थी। हाल में मस्क के एक बयान से ऐसे संकेत मिले कि शायद टेस्ला ने अपनी सारी बिटकॉइन होल्डिंग्स बेच दी है। इसके बाद 18 मई को बिटकॉइन की कीमत में भारी गिरावट आई। हालांकि मस्क ने फिर पलटी मारी और कहा कि कंपनी ने बिटकॉइन में कोई होल्डिंग्स नहीं बेची है। इससे बिटकॉइन की कीमतें तो संभल गई लेकिन मस्क के बारे में निवेशकों का रोष बढ़ गया।

आप अमेरिका के बारे में यह 10 बातें जरूर जानने चाहिए ।

  दुनिया के हर कोने से लोग नौकरी करने, बिजनेस करने या फिर पढ़ाई करने के लिए अमेरिका जरूर जाना चाहते हैं. यह देश कई कारणों से दुनिया का नंबर ...